गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जयपुर में छत्तीस नवीन इन्दिरा रसोई खोलने के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में छत्तीस नवीन इन्दिरा रसोई खोलने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई हैं। जिला कलक्टर राजन विशाल ने इन्दिरा रसोई योजना के संबंध में आयोजित बैठक में आज यह जानकारी दी। राजन विशाल ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2021-22 की अनुपालना में नगर निगम ग्रेटर एवं नगर निगम हेरिटेज द्वारा चिह्नित किये गये स्थानों पर नवीन इन्दिरा रसोई संचालित की जायेगी। जिसके लिये नगर निगम ग्रेटर में 20 एवं नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में 16 नवीन इन्दिरा रसोई खोलने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि इन्दिरा रसोई पर सम्मानजनक तरीके से बैठाकर खाना खिलाया जाए एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इन्दिरा रसोईयों के बेहतर संचालन एवं व्यवस्थाओं को सही रखने के लियेे नियमित रूप से निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि इस रसोई में केवल आठ रुपए में खाना खिलाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *