गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देह व्यापार का भंडाफोड़ 

पांच युवतियों सहित आठ गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पांच युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार विश्नोई ने बताया कि शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके में बस स्टैंड के समीप शिव गेस्ट हाउस में कई दिनों से अनैतिक कार्य देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने आज बोगस ग्राहक बनाकर भेजे। पुलिस ने ग्राहकों को 500 – 500 के नोट दिए। पहले नोटों की मोबाइल पर फोटो खींच ली गई थी। जब बोगस ग्राहक शिव गेस्ट हाउस पर पहुंचे और उन्होंने लड़की की डिमांड की उसके बाद काउंटर पर बैठे दो व्यक्तियों ने लड़की उपलब्ध कराने की बात कही।
इस पर बोगस ग्राहक ने काउंटर बैठे लोगों को 500 के नोट दिए जब इस बात की पुष्टि हुई की यहां देह व्यापार का काम होता है।
इसके बाद पुलिस ने वहां दबिश की कार्रवाई की और दोनों से वही नोट बरामद किए जो बोगस ग्राहक ने उनको दिए थे।
इसकी पुष्टि के बाद कमरों की तलाशी ली तो वहां पांच लड़कियां एवं एक व्यक्ति और मिला। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।
पुलिस ने इस मामले में आठ को जनों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग लड़कियों को बाहर से बुलाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने इस मामले में पीटा एक्ट में कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *