गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केंद्र सरकार एवं अडानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन

अजमेर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार अजमेर में छह फरवरी को केंद्र सरकार एवं उद्योगपति अडानी के खिलाफ विशाल धरने प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
अजमेर डेयरी अध्यक्ष एवं देहात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि अजमेर में प्रातः ग्यारह बजे जिलाधीश कार्यालय पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत सरकार एवं गौतम अडानी के विभिन्न बैंकों के लगभग 80 हजार करोड़ के घोटाले के विरोध में एक विशाल धरने का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में अजमेर जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता व आमजन भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *