गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब से दिल्ली जा रहे किसानों पर दमन का विरोध

लुधियाना : किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए पंजाब से लगी सीमाओं पर हरियाणा सरकार के किसानों पर “दमन” का मजदूर संगठनों ने विरोध किया है। कारख़ाना मज़दूर यूनियन के अध्यक्ष लखविंदर, टेक्सटाइल-हौजरी कामगार यूनियन के अध्यक्ष जगदीश और पेंडू मज़दूर यूनियन (मशाल) के अध्यक्ष सुखदेव भूँदड़ी ने गुरुवार को अपने संगठनों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा कि किसानों को रोकने के लिए सड़कों पर दीवारें खड़ी कर दी गई हैं, मोटी कीलें लगा दी गई हैं, यहां तक कि गांवों के रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। हरियाणा के अनेकों जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। अनेकों किसान गिरफ्तार किए गए हैं। किसानों पर रबड़ की गोलियाँ चलाई गई हैं। ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली जा रहे किसानों की मांगों से किसी की असहमति हो सकती है लेकिन अपनी मांगों के लिए हुकूमत तक आवाज़ पहुँचाना, दबाव डालने के लिए रोष प्रदर्शन करना नागरिकों का जनवादी अधिकार है। किसानों को रोकने के लिए केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार और हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार द्वारा उठाए गए दमनकारी कदम बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने मांग की है कि सभी अवरोधों को तुरंत हटाया जाए, दमन बंद हो और गिरफ्तार किसान रिहा किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *