गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हर समस्या का हल धरना नहीं: मान

चंडीगढ़ : गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि और चार मार्गीय उच्च मार्गों के लिये अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे में वृद्धि को लेकर किसानों के मंगलवार से जारी अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कृषकों से कहा कि हर बात के लिए धरना देकर वे लोगों को अपने खिलाफ न करें।

मान ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट साझा कर किसान यूनियनों से कहा, “मेरी किसान यूनियनों से अपील है कि हर समस्या पर सड़कें रोक कर आम लोगों को अपने विरुद्ध न करें, सरकार से बात करने के लिये चंडीगढ़ या पंजाब भवन सचिवालय, खेतीबाडी मंत्री कार्यालय और मेरे कार्यालय और घर हैं, न की सड़कें, अगर यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं जब आपको धरने के लिये लोग नहीं मिलेंगे, लोगों की भावनाओं को समझें।”
गौरतलब है कि गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना-प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी है। इस मौके पर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा जालंधर लुधियाना राजमार्ग पर धरना लगाया गया है। किसान संगठनों का कहना है कि सरकार ने कोई उचित फैसला नहीं लिया, तो वह ट्रेन का चक्का भी जाम करेंगे।

किसानों के इस बयान के कारण पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर भी गश्त बढ़ा दी है। अभी तक किसान राजमार्ग पर पंडाल लगा कर बैठे हुये हैं। ऐसा ही मंजर जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर देखा गया, जहां धरने के कारण ट्रैफिक जाम आदमपुर तक पहुंच गया है। वाहनों की कयी किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुयी हैं, जिसके कारण आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने गंतव्यों तक समय से पहुंचने में असमर्थ हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *