हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के लकड़ीकापुल में स्कूल शिक्षा आयुक्त कार्यालय के विद्या स्वयंसेवकों के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रघुनंदन राव को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह प्रदर्शन विद्या स्वयंसेवकों के पदों के नवीनीकरण की मांग को लेकर किया। विद्या स्वयंसेवकों ने अपने अनुबंध के नवीनीकरण और तीन महीने के लंबित वेतन के निपटान के लिए स्कूल शिक्षा आयुक्त कार्यालय के सामने सड़क पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक विधायक रघुनंदन राव विद्या स्वयंसेवकों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और विद्या स्वयंसेवकों के बीच हुई बहस से तनाव बढ़ गया। इस बीच पुलिस ने श्री रघुनंदन राव को हिरासत में ले लिया और बाद में उन्हें नामपल्ली पुलिस थाना ले जाया गया।
