नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एण्ड सिंध बैंक (पीएसबी) ने आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड और कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के साथ को-लेंडिंग समझौता किया है। बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसके माध्यम से एमएसएमई और गृह ऋण को आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार वित्तपोषण समाधान प्रदान किया जा सके।
इन समझौतों के द्वारा बैंक का लक्ष्य खुदरा और एमएसएमई क्षेत्र के उधारकर्ताओं को किफायती दर पर ऋण प्रदान करना है।
बैंक इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, इंडियाबुल्स कमर्शियल क्रेडिट लिमिटेड और यूग्रो कैपिटल लिमिटेड के साथ पहले ही को-लेंडिंग समझौता किया हुआ है । बैंक के अनुसार, चालू वित्त्त वर्ष में बैंक विभिन्न वित्तीय संस्थानों तथा फिनटेक के साथ को-लेंडिंग के लिए अग्रसर है ताकि खुदरा, कृषि एवं सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के अंतर्गत आसान शर्तों तथा कम ब्याज दरों पर जरुरतमंदों को ऋण प्रदान किया जा सके |
