गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब : एक ड्रोन और हेरोइन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों से तीन अलग-अलग घटनाओं में एक ड्रोन और तीन किलो 530 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि रविवार सुबह विशेष सूचना मिलने पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से जिला तरनतारन के गांव लखना के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। उन्होने बताया कि क्षेत्र की तलाशी के दौरान, सैनिकों ने गांव के पास एक कुएं से ईंटों से बंधी प्लास्टिक की थैली में रखा हुआ एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन टूटी हुई हालत में बरामद किया।
प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने आज सुबह जिला अमृतसर के गांव धनोए कलां के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान दौरान एक खेत से पीले चिपकने वाले टेप में लिपटी हुई 530 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है। इसी प्रकार बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने जिला फिरोजपुर के गांव माचीवाड़ा के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया । तलाशी के दौरान, सैनिकों ने धान के खेतों से तीन किलो हेरोइन के 03 पैकेट बरामद किए। यह खेप काले रंग के बैग के अंदर रखी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *