गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक यूनियनों के खिलाफ़ सख़्त हुई पंजाब सरकार

चंडीगढ़ : पंजाब में ट्रक यूनियनों की तरफ से उद्योगों के लिए खड़ी की जा रही दिक्कतों का गंभीर नोटिस लेते हुये सरकार की तरफ से नियमों का उल्लंघन करने वाली यूनियनों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने पुलिस महानिदेशक गौरव यादव की उपस्थिति में आज परिवहन, उद्योग और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में इस बात का गंभीर नोटिस लिया गया कि 13 दिसंबर 2017 से ट्रक यूनियनों को भंग करने के बावजूद भी उनकी अनाधिकृत कार्रवाई से उद्योगों को भारी दिक्कतें आ रही हैं।
मुख्य सचिव ने परिवहन और पुलिस विभाग को 2017 में भंग के किये हुक्मों की सख्ती से पालना यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने परिवहन विभाग को कहा कि यदि कोई सरकार के नियमों की पालना नहीं करता तो तुरंत पर्मिट रद्द किया जाये।
उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि फील्ड में सख्ती से चैकिंग की जाये और यह यकीनी बनाया जाये कि 2017 में जारी नोटिफिकेशन की पालना हर हाल में की जाये। यदि कोई ट्रक ऑपरेटर किसी को परेशान करता है तो पुलिस तुरंत केस दर्ज करे। उन्होंने कहा कि किसी भी ट्रक यूनियन को काम करने की इजाज़त नहीं है।
बैठक में श्री यादव,उद्योग प्रधान सचिव दिलीप कुमार, परिवहन सचिव विकास गर्ग, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विमल सेतिया, एडीजीपी (इंटेलीजेंस )जतिन्दर सिंह औलख के अलावा वीडियो कान्फ़्रेंस के जरिये राज्य के जिला उपायुक्त ,पुलिस आयुक्त , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , ज़िला उद्योग केन्द्रों के जनरल मैनेजर और ज़िला परिवहन अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *