जालंधर : पंजाब में पिछले तीन दिनों से जारी घनी धुंध और शीत लहर के चलते सोमवार को भी समूचे पंजाब में घनी धुंध छाई रही, जिसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक राज्य में बारिश के अभी कोई आसार नहीं है। मौसम के शुष्क और सर्द रहने की संभावना है, जिसके कारण राज्य निवासियों को अभी अगले सात दिनों तक कोई राहत नहीं मिलेगी। राज्य का जिला गुरदासपुर सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम ताप मान छह डिग्री सेल्सियस जबकि पठानकोट का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक है। रविवार को फरीदकोट का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस था।
