गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब के खिलाड़ी सम्मानित

चंडीगढ़ : पंजाब के एशियाई खेल और राष्ट्रीय खेलों में विजेता 168 खिलाड़ियों को 33.83 करोड़ के पुरस्कार दिये गये हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सोशल मीडिया पर कहा कि आज का दिन उनका खेल प्रेमी होने के लिये बहुत खास है। आज खेल में पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों को पुरस्काराें से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों और राष्ट्रीय खेलों में विजेता 168 खिलाड़ियों को 33.83 करोड़ रुपये के इनाम दिये गये। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता एक करोड़, रजत पदक विजेता 75 लाख और कांस्य पदक विजेता 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी। सभी के परिवारों को बधाई ।.. मान ने कहा कि उम्मीद है कि भविष्य में मेडल की संख्या और बढ़ेगी और पंजाब खेलों में आगे बढ़ेगा ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *