जालंधर : मणिपुर की घटना को लेकर मणिपुर अत्याचार विरोध एक्शन समिति की ओर से नौ अगस्त को भारत बंद के आह्वान पर पंजाब के विभिन्न संगठनों द्वारा भारत बंद के समर्थन में पंजाब बंद का ऐलान किया है जिसके मद्देनजर पंजाब पुलिस पुरी तरह से सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (देहाती) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में उन्होंने सबडिवीजन नकोदर के अलग-अलग संगठनों के नेताओं से बैठक कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
बैठक में नकोदर के पुलिस उपाधीक्षक सुखपाल सिंह और डैमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष दर्शन नाहर सहित अन्य कई लोग शामिल थे। एक्शन समिति के नेता लारेंस चौधरी ने बताया कि नौ अगस्त को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक नैशनल हाइवे पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान एम्बुलेंस , सेना के वाहनों, अस्पताल, दवा की दुकानों सहित आातकालीन सेवाओं को बंद से छूट रहेगी।
