लुधियाना। शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद शिवसेना और अन्य हिंदू संगठनों की ओर से आहूत पंजाब बंद को लेकर शिव सेना नेता ही आपस में एकजुट नहीं दिख रहे हैं। लुधियाना में शिव सेना के नेताओं ने कहा कि उन्होने पंजाब बंद का आह्वान नहीं किया है।
शिवसेना नेता सुधीर की कल हुई हत्या के बाद शिवसेना के कुछ संगठनों ने पंजाब बंद का आह्वान किया था, लेकिन लुधियाना में दुकानें सामान्य दिनों की तरह ही खुली थीं और लोग घूमते नजर आए। इस बीच लुधियाना से अमृतसर रवाना हुए शिवसेना के कई नेताओं ने कहा कि उन्होंने कोई बंद का आह्वान नहीं किया था, लेकिन आज केवल अमृतसर बंद दिया गया है, इसलिए वे सभी अमृतसर जा रहे हैं। इसी प्रकार फाजिल्का में भी शिव सेना के नेताओं के कहने पर बंद की काल को रद्द कर दिया गया। फाजिल्का में बाजार और संस्थान सामान्य तौर पर खुले हुए हैं।
इस बीच, हिंदू संगठनों के नेताओं ने बातचीत में कहा हमने प्रशासन और सरकार को इस संबंध में पहले ही आगाह कर दिया था, लेकिन फिर भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए। उन्होंने कहा कि अमृतपाल पंजाब में माहौल खराब है। सरकार को इसे नियंत्रित करना चाहिए।
शिवसेना नेताओं ने यह भी कहा, हम पंजाब में अमन-चैन खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम अमृतसर जा रहे हैं। शिवसेना नेताओं ने कहा कि इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है और इसलिए पंजाब सरकार को भंग कर देना चाहिए।
लुधियाना के पुलिस आयुक्त ने कहा, सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, हमने अतिरिक्त बल तैनात किया है और लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि हमारी संगठनों के नेताओं से भी बातचीत चल रही है। पंजाब में हालात खराब न होने की वजह से पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
लुधियाना में पंजाब बंद रहा बेअसर
