गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाबी सिंगर तलब; एनआईए ने की पूछताछ

पंजाब : आतंकी कनेक्शन की जांच शुरू
नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इसी बीच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईएर् ने आतंक तारों की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए पंजाबी हस्तियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। खबर है कि जांच एजेंसी ने पंजाब के कई गायकों को इस सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया था।
एजेंसी के अनुसार, हस्तियों को गैंगस्टर्स से सांठगांठ और आतंकी तारों के चलते बुलाया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मनकीरत औलख, दिलप्रीत ढिल्लों, बी प्राक, अफसाना खान, जेनी जोहल को अलग-अलग समय पर पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि अन्य गायकों को भी जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जा सकता है।
हालांकि, इस मामले में अब तक एनआईए ने चुप्पी साध रखी है और मामले पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि दिल्ली में पंजाब के कई कलाकार एनआईए दफ्तर पहुंच चुके हैं।
मूसेवाला के पिता ने उठाए थे सवाल
मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एनआईए की तरफ से कलाकारों से की जा रही पूछताछ पर सवाल उठाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा था कि जांच एजेंसी महिला गायकों को भी पूछताछ के लिए बुलाकर परेशान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *