गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीडब्ल्यू ने दिल्ली में ऑफ़लाइन ईएसई, गेट और एसईएस सेंटर की शुरु

नई दिल्ली : एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) ने प्रतिस्पर्धी परीक्षा कोचिंग के परिदृश्य को बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और राजधानी दिल्ली में अपने पहले ऑफ़लाइन ईएसई, गेट और एसईएस (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) सेंटर की शुरुआत की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि साकेत सेंटर की शुरुआत के साथ, पीडब्ल्यू अब विशेष रूप से ईएसई, गेट और एसईएस में सफलता के इच्छुक छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना विस्तार कर रहा है। ये इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों के लिए सभी प्रमुख परीक्षाएं है।
इंजीनियरिंग के इच्छुक उम्मीदवारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन में मदद के लिए पीडब्ल्यू साकेत सेंटर में दो विशेष पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। गेट 2025 1-ईयर फाउंडेशन कोर्स और ईएसई प्लस, गेट प्लस शामिल है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है। कक्षायें 15 दिसंबर से शुरू होंगी। नया सेंटर इंजीनियरिंग छात्रों को एक फोकस्ड और गहन शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पीडब्ल्यू का लक्ष्य छात्रों को ईएसई, गेट और एसईएस परीक्षा की व्यापक तैयारी, व्यक्तिगत सलाह और अत्याधुनिक शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच के साथ सशक्त बनाना है। हम इन छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने और इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक सुनेहरा भविष्य सुरक्षित करने के लिए तैयार करना चाहते हैं।
ऑनलाइन फिजिक्स वाला के सीईओ अभिषेक मिश्रा ने कहा, “दिल्ली में पहला ईएसई, गेट और एसईएस सेंटर शुरू करना, हमारे मिशन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। हम व्यापक अनुभवों के माध्यम से छात्रों को शिक्षित कर सशक्त बनाने बनाना चाहते हैं। हम समर्पित कोर्सेज़, व्यक्तिगत परामर्श और चौबीस घंटे सहायता उपलब्ध करा, भावी इंजीनियरों को सफलता के लिए तैयार कर रहे हैं। यह सेंटर 12 शहरों में 50,000 से अधिक छात्रों तक पहुंचने और उनके जीवन में बदलाव लाने की हमारी यात्रा की शुरुआत है। इसके साथ ही, हम अनगिनत महत्वाकांक्षी छात्रों के लिए ज्ञान को सुलभ और प्रभावशाली बनाने की अपनी यात्रा जारी रखने के लिए तत्पर हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *