गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीडब्लू ने गुरुकुलम स्कूल किया शुरू

नई दिल्ली : एड टेक प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला (पीडब्लू) ने गुरुग्राम में पीडब्लू गुरुकुलम स्कूल शुरू करने की घोषणा की है। पीडब्ल्यू के सह-संस्थापक प्रतीक माहेश्वरी, सीईओ ऑफ़लाइन अंकित गुप्ता और सीबीओ इमरान राशिद की उपस्थिती में यह घोषणा की गयी। पीडब्ल्यू ने आज यहां जारी बयान में कहा कि पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल पारंपरिक शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की क्रांतिकारी पहल है।

पीडब्ल्यू ने अब तक 3.5 करोड़ छात्रों को यूट्यूब पर, 1.1 करोड़ छात्रों को पीडब्ल्यू ऐप पर सफलतापूर्वक पढ़ाया है। साथ ही जेईई/ नीट के ऑफलाइन कोचिंग के लिए 72 से अधिक विद्यापीठ खोलने और छात्रों की ज़रूरतों की गहरी समझ होने के बाद अब गुरुकुलम स्कूल खोलकर अपनी यात्रा में अगला कदम बढ़ाने को तैयार है।
पहला गुरुकुलम स्कूल गुरुग्राम में खुलेगा। यहां पहले बैच में 400 छात्रों का नामांकन किया जाएगा। गुरुकुलम स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा (प्ले ग्रुप से ग्रेड 7 तक) दी जाएगी और ये स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध होंगे। अगले साल से इन स्कूलों में सेकेंडरी एवं हायर सेकंडरी क्लासों की पढ़ाई होगी। सभी स्कूल भविष्य को ध्यान रखकर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, हाईटेक लैब, तकनीक आधारित क्लासरूम, उन्नत बुनियादी ढांचा से सुसज्जित होंगे। साथ ही छात्रों को गहन सांस्कृतिक एवं वैश्विक परिवेश से भी परिचित कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *