गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीडब्ल्यू ने गेट की तैयारियां कराने में रखा कदम

नयी दिल्ली : छात्रों को अंडरग्रेजुएट टेस्ट की तैयारी कराने में मिली सफलता से उत्साहित एडटेक प्लेटफॉर्म पीडब्ल्यू (फिजिक्सवाला) ने गेट परीक्षा की तैयारी कराने के क्षेत्र में कदम रखा है। पीडब्ल्यू के नए वर्टिकल गेट वाला को इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें ग्रेजुएशन के बाद अपने कॅरियर की सही राह चुनने के लिए काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। ऐसा मुख्य रूप से अच्छी गुणवत्‍ता वाले किफायती कंटेंट तक ना पहुंच पाने के कारण होता है।
कंपनी ने आज कहा कि गेट वाला का नेतृत्व द्रोण नामक एक नई टीम कर रही है, जिसमें भारत के सर्वश्रेष्ठ टीचर शामिल हैं। इस प्रोग्राम का उद्देश्य गेट एग्जाम की तैयारियों में स्टूडेंट्स की मदद करना है। यह टॉप मास्टर्स प्रोग्राम में छात्रों को दाखिला दिलाते हैं। इससे उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी मिलने में भी मदद मिलती है।
पीडब्ल्यू के संस्थापक और सीईओ अलख पांडे ने कहा, “हम गेट वाला की घोषणा कर काफी उत्साहित हैं। अंडरग्रेजुएट कैटेगरी के स्टूडेंट्स को हम टेस्ट की तैयारी कराते हैं और हमने काफी शानदार नतीजे दिए हैं। अब हम अपने इस नए प्रयास से भी ग्रेजुएट्स को सशक्त बनाएंगे।

पीडब्ल्यू के साथ लंबे समय से जुड़े अंडरग्रेजुएट्स पीजी की श्रेणी में प्रोग्राम लॉन्च करने का अनुरोध कर रहे थे, इसलिए हम गेट के साथ अपना सफर शुरू कर रहे हैं। यह पहल गेट के उम्मीदवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण और किफायती दर पर शिक्षा मुहैया कराने की हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देती है। हम आने वाले वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में कई दूसरे प्रोग्राम भी जोड़ना जारी रखेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *