गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीडब्ल्यूडी का अधीक्षण अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अलवर में सार्वजनिक निर्माण विभाग में क्वालिटी कंट्रोल अधीक्षण अभियंता रामेश्वर सिंह जाटव को आज छह लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो के उपपुलिस अधीक्षक परमेश्वर दयाल ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत की कि उनके द्वारा कराये गये निर्माण कार्यों के तीन करोड़ रुपए के बकाया बिलों को पास करने की एवज में अधीक्षण अभियंता रामेश्वर सिंह जाटव द्वारा छह लाख की रिश्वत मांगी जा रही है।
ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ट्रेप का आयोजन किया गया।
एसीबी के अधिकारियों ने कांट्रेक्टर को छह लाख रुपए देकर रामेश्वर सिंह के पास भेजा। अलवर सरस डेयरी के पास कांट्रेक्टर ने रामेश्वर सिंह को छह लाख रुपए की रिश्वत दी। उसके बाद तुरंत एसीबी की टीम ने रामेश्वर सिंह को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारी रिश्वत की राशि अपनी कार में ही ले रहा था एसीबी उसके कार को भी जप्त किया है।
एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले रामेश्वर सिंह चार लाख रुपए रिश्वत ले चुका है। उसके खिलाफ लंबे समय से रिश्वत की शिकायतें मिल रही थी। एसीबी के अधिकारियों ने दो लाख रुपए की राशि एवं चार लाख रुपए डमी राशि लेकर कॉन्टैक्टर को रामेश्वर सिंह जाटव के पास भेजा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *