गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली कनेक्शन के मुद्दों का त्वरित समाधान करें

पटियाला : पंजाब के जीरकपुर में उपभोक्ताओं की चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से एक सक्रिय कदम में, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के निदेशक प्रशासन जसबीर सिंह सुर सिंह ने शुक्रवार को उप-विभागीय अधिकारियों के कामकाज का निरीक्षण करने के लिये शहर का विशेष दौरा किया।
श्री सिंह ने अपनी यात्रा के दौरान कॉलोनाइजरों और अन्य निवासियों सहित उपभोक्ताओं से भी बातचीत की, ताकि उनकी शिकायतों को समझा जा सके और उनका तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह उनके ध्यान में आया है कि कई कॉलोनाइजरों और अन्य उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने से संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले
की तात्कालिकता को समझते हुये, उन्होंने शहर का दौरा किया और उपभोक्ताओं से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। सिंह ने जीरकपुर के निवासियों के लिये एक निर्बाध और कुशल बिजली कनेक्शन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की खातिर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपभोक्ताओं के साथ अपनी बैठकों के दौरान, श्री सिंह ने सक्रिय रूप से उनकी चिंताओं को सुना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान दिया। इसके बाद, उन्होंने इन मुद्दों के समाधान में तेजी लाने के लिये मौके पर मौजूद अधिकारियों को विशिष्ट निर्देश जारी किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *