गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रायबरेली: इनामी बदमाश गिरफ्तार

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली के गदागंज इलाके में गैंगेस्टर में वांछित 25 हज़ार रुपये के इनामिया बदमाश को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार गैंगेस्टर के अपराध में वांछित 25 हज़ार के इनामिया बदमाश को पुलिस ने आज चक्की चौराहा डलमऊ रायबरेली रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि थाना गदागंज पुलिस टीम द्वारा थाना गदागंज पर दर्ज मुकदमें के वांछित आरोपी वसीम अहमद पुत्र मो़ युनुस नि ़ ग्रा़ बजहाभीट थाना मानिकपुर जिला प्रतापगढ को थाना क्षेत्र के लल्ली की चक्की चौराहा डलमऊ-ऊंचाहार रोड से गिरफ्तार किया गया है । जिसके खिलाफ थाना गदागंज पर मु0अ0सं0-01/2024 धारा-3/25 शस्त्र अधि0 अभियोग है । गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *