गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रायबरेली: घर के बरामदे से फांसी से लटका मिला युवक का शव

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के डलमऊ इलाके में शनिवार को एक युवक का शव घर के ही बरामदे में फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डलमऊ इलाके के विसुंदास गांव में सुधीर वर्मा (22) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में लटका मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि मृतक बरखापुर थाना मिल एरिया का रहनेवाला था और अपने ननिहाल आया था।

पुलिस के अनुसार मृतक के मामा ने बताया कि रात में वह किसी लड़की से मोबाइल पर बात कर रहा था उसी के बाद पता नहीं दोनो में क्या बात हुई कि आज शनिवार सुबह सुधीर का शव उसके ननिहाल वालो ने घर के बरामदे में साड़ी से झूलता देखा।
सुधीर के शव को देख कर उसकी ननिहाल में कोहराम मच गया। आनन फानन इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के प्रकाश में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *