गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रायबरेली : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के बछरांवा इलाके में पुलिस ने नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पासी समाज की 14 वर्षीय पीड़िता के साथ उसी के गांव के रहने वाले सजातीय हरिकेश (24) पर पीड़िता की माँ ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वादिनी की तहरीर के अनुसार मंगलवार शाम वादिनी शौच के लिए जा रही थी कि आरोपी ने पुत्री को दबोच लिया और बलात्कार किया। उन्होने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *