नई दिल्ली : राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे काफी दिन हो गए हैं और उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है इसलिए आज फिर सवाल दोहरा रहा हूं। गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट में सवाल करते हुए मोदी से पूछा,“प्रधानमंत्री जी, सवाल पूछे काफ़ी दिन हो गए। आपका जवाब अभी तक नहीं आया इसलिए दोहरा रहा हूं।” उन्होंने कहा,“20,000 करोड़ रुपए किसके हैं। एलआईसी, एसबीआई, ईएफपीओ में जमा लोगों का पैसा अडानी को क्यों दिया जा रहा है। आपके और अडानी के रिश्ते का सच देश को बताइए।”
