गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल ने फिर किया मोदी पर हमला

नई दिल्ली : राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज फिर हमला किया और कहा कि वह बाहर जो कुछ कहते हैं तथा अंदर ठीक उसका उलट काम करते हैं। श्री गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि श्री मोदी संसद में जो बोलते हैं वह करते नहीं हैं। उनके शब्दों का कोई मतलब नहीं होता है। वह संसद के अंदर कुछ कहते हैं और बाहर कुछ और ही करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी बाहर कहते हैं कि परस्पर सहयोग से और सबकी सहमति से वह काम करेंगे लेकिन असलियत में ऐसा करते ही नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *