गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अविश्वास प्रस्ताव पर पहले दिन नहीं बोले राहुल

नई दिल्ली : राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को सदन में दिखे लेकिन उन्होंने अटकलों के विपरीत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पहले दिन चर्चा में भाग नहीं लिया। गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि अविश्वास प्रस्ताव बडा मौका है और गांधी इस पर चर्चा के पहले दिन सरकार पर हमला बोलने के लिए खड़े हो सकते हैं। बताया जा रहा था कि गांधी मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेना था लेकिन आखिरी समय में वक्ता बदल दिया गया और पार्टी की तरफ से चर्चा की शुरुआत गोगोई ने की।
सदन की कार्यसूची के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर आज 12 बजे से चर्चा शुरु होना तय था इसलिए प्रेस गैलरी भी खचाखच भरी हुई थी। सदन में उस दौरान पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं और माना जा रहा था कि अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाले गोगोई की जगह चर्चा की शुरुआत गांधी करेंगे। चर्चा की शुरुआत जैसे ही गोगोई की तो संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी कहा कि अध्यक्ष ओम बिरला से कहा कि आपके कार्यालय को सूचना दी गई थी कि चर्चा की शुरुआत राहुल गांधी करेंगे। इस बीच क्या हुआ। इस पर गोगोई ने कहा कि आपके कार्यालय में क्या हुआ इसका खुलासा यहां नहीं किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि गांधी ने सदन में चर्चा शुरु करने का अपना इरादा आखिरी समय में बदला है। चर्चा थी कि गांधी तब ही बोलेंगे जब सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। मोदी दस अगस्त को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देने वाले हैं और गांधी उससे पहले उनकी उपस्थिति में प्रस्ताव पर कांग्रेस का पक्ष रख सकते हैं। सोमवार को वह सदन में पहुंचे तो कांग्रेस सांसद बहुत उत्साहित थे और उन्हें भरोसा था कि गांधी मंगलवार से शुरु अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *