गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग का किया है अपमान

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज राहुल गांधी पर फिर से हमला बोलते हुए कहा कि वे अहंकारी नेता हैं और पिछड़े वर्ग का अपमान करने के बावजूद माफी नहीं मांग रहे हैं। चौहान ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि गुजरात की एक अदालत ने गांधी को किस बयान के मामले में दोषी पाते हुए सजा सुनायी है, यह सब जानते हैं। गांधी ने अपने बयान में पिछड़े वर्ग का अपमान किया है और इस मामले में सजा पाने के बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित किया गया है। इसके बावजूद वे माफी नहीं मांग रहे हैं।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता भी इस प्रकरण के बारे में जानते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए वे कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि क्या वे गांधी के पिछड़ा वर्ग के बारे में दिए गए बयान से सहमत हैं। मुख्यमंत्री ने गांधी पर अनेक आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वे गांधी नेहरू परिवार से नहीं होते तो क्या होते, यह भी सब जानते हैं। लेकिन कांग्रेस के नेता गांधी को ‘राष्ट्रीय स्तर’ का नेता बनाने पर तुले हुए हैं।
चौहान ने कहा कि देश में इन दिनों कांग्रेस नेता नियम कानूनों को जानने के बावजूद सत्याग्रह कर रहे हैं। और सत्याग्रह के लिए लोग भी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के संदर्भ में कहा कि सत्याग्रह में वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी दिखायी नहीं दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को समझना चाहिए कि गांधी काे सजा अदालत ने दी है और नियम कानून सबके लिए समान हैं। चौहान ने हाल के दिनों में गांधी के खिलाफ काफी बयान दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *