गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुराने अटके हुए टेप रिकॉर्डर हैं राहुल गांधी

बेंगलुरू : तेजस्वी सूर्या ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी पुराने अटके हुए टेप रिकॉर्डर की तरह हैं जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं भारत विरोधी बयान देते हैं। उन्होंने आज यहां मीडिया से कहा, “राहुल गांधी एक पुराने अटके हुए टेप रिकॉर्डर की तरह हैं। वह कुछ महीनों में एक बार विदेश जाते हैं और भारत विरोधी ताकतों के इशारे पर वही भारत विरोधी बयान देते हैं, जो उन्हें नियंत्रित कर रही हैं।” गांधी इस समय अमेरिका की 10 दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।
उन्होंने वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में भी कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और इसमें कुछ भी धर्मनिरपेक्षता विरोधी नहीं है। वह केरल में मुस्लिम लीग के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन पर एक सवाल का जवाब यह बात कही थी। सूर्या ने कहा कि वह जिस तरह के लोगों से मिल रहे हैं और जिन संगठनों से वह बैठकें कर रहे हैं, वे उस एजेंडे का संकेत हैं जिसे वह देश पर थोपने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *