गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल गांधी ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात

रांची : राहुल गांधी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर आज यहां पहुंचे। यहां श्री गांधी ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की तस्वीर कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई है। इसके साथ ही लिखा गया है कि आज हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे। नफरत हारेगी, इंडिया जीतेगा। उल्लेखनीय है कि आज फ्लोर टेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से किसी भी तरह की कोई बात नहीं की और सीधा सदन में चले गये। इस दौरान उनका बॉडी लैंगवेज आत्मविश्वास से भरा दिख रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *