गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल ने किया देश की समस्त जनता का अपमान

भोपाल : राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि उन्होंने देश की समस्त जनता का अपमान किया है।
शर्मा ने कल देर रात यहां भाजपा की बैठक के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि श्री गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए जो शब्दों का प्रयोग किया, उससे वह अपनी ‘मंदबुद्धि’ सामने लाये हैं। उन्होंने देश की 130 करोड़ जनता का अपमान किया है। देश में कांग्रेस नेस्तनाबूद हो रही है।
शर्मा ने राज्य के छतरपुर जिले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज होने पर कहा कि कानून क्या उनकी जेब में है। क्या दिग्विजय सिंह कानून का पालन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सिंह ने लोगों को भड़काया, उन पर तो और धाराएं लगाई जानी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रशासन ने उन्हें धरना कैसे देने दिया।
राज्य के छतरपुर के खजुराहो में कल पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। इसके साथ ही राजनगर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा पर भी मामला दर्ज हुआ है। दोनों नेताओं ने मतदान 17 नवंबर के दिन विक्रम सिंह नातीराजा के समर्थक सलमान खान की मृत्यु के बाद इस मामले को लेकर बिना अनुमति के थाने के सामने धरना दिया था।
इस पूरे मामले को लेकर राज्य में इन दिनों राजनीति जोरों पर है। कांग्रेस का आरोप है कि सलमान की मृत्यु के लिए भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया जिम्मेदार है। इस प्रकरण में अरविंद पटेरिया के खिलाफ भी मामला दर्ज हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *