गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल ने किसानों के साथ धान की रोपाई की

सोनीपत। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह हरियाणा के सोनीपत में गोहाना उपमंडल के गांव के खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ धान की रोपाई करते हुए उनकी खेती को लेकर आने वाली समस्याओं पर बातचीत की। गांधी दिल्ली से शिमला जाते हुए गोहाना उपमंडल के गांव मदीना व बरोदा में किसानों के साथ मिलकर राहुल गांधी ने धान की रोपाई की। और उन्होंने ट्रेक्टर चलाकर किसानों से खेती की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। प्राप्त मुताबिक के अनुसार सुबह करीब सात बजे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अचानक इन गांवों में किसानों के बीच पहुंचे और उनसे खेती समस्याओं और समाधान को लेकर चर्चा की। इसके बाद गांधी शिमला की ओर रवाना हो गए। अपने बीच राहुल गांधी को काम करते और बातचीत करते देख ग्रामीण बेहद उत्साहित नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *