गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गलती स्वीकार कर ओबीसी से माफी मांगनी चाहिए राहुल को

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को अपनी गलती स्वीकार कर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से माफी मांग लेनी चाहिए। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस के लोगों को पता नहीं क्या हो गया है। मामला बड़ा आसान था, गांधी ओबीसी से माफी मांग लेते, लेकिन अदालत के फैसले पर टिप्पणियां की जा रही है, सवाल उठाए जा रहे हैं, उंगलियां भी उठाई जा रही हैं। यहां तक कि न्यायाधीश के बारे में भी उल्टा-सीधा बोला जा रहा है।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि आप एक तरफ कोर्ट में जाते हो, दूसरी तरफ कोर्ट के बारे में भी ऊटपटांग बोलते हो। आखिर क्या हो गया…? आप जो बोलते हैं, क्या बस वही सच है? गांधी को अपनी गलती स्वीकार कर ओबीसी से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोकतंत्र है, कम से कम कांग्रेस के नेताओं को न्यायपालिका का अपमान नहीं करना चाहिए। पूरे देश का विश्वास और भरोसा न्यायपालिका पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *