गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल ने मालदा से अपनी यात्रा शुरू की

माकपा समर्थक भी शामिल हुए

मालदा : राहुल गांधी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती मालदा जिले से अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की। गांधी की कार में एक दिन पहले दोपहर में बिहार से इस राज्य की सीमा पार करते समय में तोड़फोड़ की गई थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 14 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से अपनी यात्रा शुरू करने वाले श्री गांधी ने 24 जनवरी को शुरू हुई इस चरण की यात्रा के तहत असम और उत्तर बंगाल के जिलों का दौरा लगभग पूरा कर लिया है।
इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) को भाजपा का नंबर एक ‘दलाल’ बताए जाने के एक दिन बाद माकपा राज्य समिति के सदस्य शतरूप घोष मालदा में गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 19वें दिन शामिल हुए।
यात्रा के दौरान श्री गांधी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के साथ एक खुले हुड वाले लाल वाहन पर सवार हुये। इस दौरान सड़क की दोनो ओर खड़े हजारों लोगों ने कांग्रेस नेता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
मालदा पार करने के बाद श्री गांधी दोपहर में मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में लोगों को संबोधित करेंगे। उत्तर बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद दोनों जिलों में कांग्रेस के काफी समर्थक हैं। सूत्रों ने कहा कि माकपा के हजारों कार्यकर्ता और समर्थक आज कांग्रेस नेता की यात्रा में शामिल हुए।कार्यकर्ताओं को सिर पर पार्टी के लाल झंडे उठाए और श्री गांधी के लिए नारे लगाते देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *