गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल ने बाँधा झूठ का पुलिंदा

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के नेता व हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा सदन में अनर्गल और झूठे प्रलाप पर जम कर निशाना साधा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार की परत-दर-परत खोलते हुए गाँधी के वक्तव्य को झूठ का पुलिंदा बताया।
ठाकुर ने कहा की जिस प्रकार राहुल गांधी ने झूठ को सच साबित करने का असफल प्रयास कल लोकसभा में किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने केवल पूरे देश में सनसनी फैलाने का प्रयास किया है। राहुल गांधी और उनका परिवार जमानत पर चल रहा है और समस्त जनता जानती है कि क्यों चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी किसी के साथ फोटो खिंचवा सकता है इसका मतलब यह नहीं कि उसके साथ किसी व्यक्ति के निजी संबंध हो, ऐसे तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी ,उनके परिवार के सदस्यों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जैसे अशोक गहलोत के साथ भी कई बड़े व्यापारियों के चित्र है इसका मतलब यह नहीं कि वह भी उनके साथ के साथ जुड़े है।
ठाकुर ने कहा कि राहुल गाँधी ने संसद में जो कुछ कहा है, वह झूठ का पुलिंदा है। झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गाँधी की आदत रही है। गाँधी हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं। कांग्रेस में अधिकतर नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में संकलित हैं। राहुल गाँधी आप और आपका परिवार स्वयं नेशनल हेराल्ड मामले में हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में बेल पर चल रहे हैं। आपकी बहन ने जेल गए एक बैंकर को करोड़ों रुपये में एक पेंटिग बेची थी, यह भी देश की जनता जानती है। कांग्रेस की सरकार तो घोटालों की सरकार के ही रूप में प्रख्यात थी। कांग्रेस की यूपीए सरकार के 10 वर्षों में लाखों करोड़ रुपये के घपले-घोटाले हुए। राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी को याद रखना चाहिए कि उनकी झूठ की राजनीति कभी भी सफल नहीं होने वाली क्योंकि देश की जनता उनके हथकंडों को भलीभांति जानती और समझती है।
ठाकुर ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड में कमीशन किसने कमाया राहुल गाँधी, जवाब दीजिये। इसमें तो रिश्वत वाली बात इटली की अदालत में भी साबित हुई। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और देश के विकास के लिए अहर्निश समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे ईमानदार नेता पर राहुल गाँधी ने बेबुनियाद, तथ्यहीन, झूठे और शर्मनाक आरोप लगाए हैं, इसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है।
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान 1.86 लाख करोड़ रुपये का कोयला घोटाला हुआ, लगभग 70,000 करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला हुआ, सेना के लिए आरक्षित जमीन में आदर्श सोसायटी घोटाला हुआ, 1.96 लाख करोड़ रुपये का 2जी घोटाला हुआ, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला हुआ, सबमरीन घोटाला हुआ। कांग्रेस की वह सरकार ही घोटाले वाली सरकार थी। इससे पहले भी कांग्रेस का हाथ घोटालों से रंगा रहा है। बोफोर्स घोटाले को कौन भूल सकता है।
उन्होंने कहा कि विगत आठ वर्षों में नरेन्द्र मोदी सरकार ने लगभग 25 लाख करोड़ रुपये डायरेक्ट बिनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के एकाउंट में हस्तांतरित किये गए हैं। इससे अब तक लगभग तीन लाख करोड़ रुपये बचाए गए जो पहले बिचौलिए खा जाया करते थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गाँधी की कांग्रेस की सरकार में घोटालेबाजों को देश से बाहर भागने में मदद की जाती थी लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार में भागे हुए भगोड़ों को वापस लाने की कार्रवाई हो रही है। कई का तो भारत प्रत्यर्पण भी कराया गया है। आगे भी इसी तरह भगोड़ों को लाया जाता रहेगा। नरेन्द्र मोदी सरकार हर स्तर पर देश के आर्थिक अपराधियों को कानून के दायरे में लाने की कोशिश कर रही है और इसके लिए कई सख्त कानून भी बनाए गए हैं। इंसोल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड लेकर आये, बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम लागू किया, राष्ट्रीय वित्तीय सूचना प्राधिकरण को मंजूरी दी। साथ ही, कई और क़ानून बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *