नई दिल्ली : राहुल गांधी रविवार को तेलंगाना का दौरा करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पार्टी की ओर से साझा किये गये यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक श्री गांधी खम्मम में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में एक राजनीतिक घटनाक्रम में तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो गये। इन नेताओ में राज्य के पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव और पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी शामिल हैं। तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
