भोपाल : राहुल गांधी कल मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे सिवनी जिले के धनाेरा और शहडोल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गांधी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर लगभग दो बजे सिवनी जिले के धनोरा पहुंचेंगे, वे वहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात श्री गांधी सिवनी से शहडोल जाएंगे। वहां बाणगंगा मेला ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंगार, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक अजय सिंह और विवेक तन्खा भी मौजूद रहेंगे।
