नई दिल्ली : राहुल गांधी साल के आखिरी दिन शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगे। गांधी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के बाद देश की राजधानी में पहली बार मीडिया से बातचीत करेंगे। गांधी शनिवार को दोपहर 12.30 मीडिया से रू-ब-रू होंगे। कांग्रेस नेता ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर तक के लिए भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की थी और यात्रा के दौरान वह अब तक आठ बार प्रेस से बातचीत कर चुके हैं।
