बड़ी तादाद में सुरक्षाबल तैनात
श्रीनगर। भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में चल रही है। रविवार को यात्रा श्रीनगर के पंथा चौक से सुबह शुरू हो गई है । 11.30 बजे सोनवार चौक पर ब्रेक होगा। 12 बजे राहुल गांधी लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। इसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाल चौक पर बड़ी तादाद में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
राहुल दोपहर 2 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। इसके बाद श्रीनगर के चेश्मा शाही रोड पर यात्रा का हाल्ट होगा। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी को राहुल गांधी की ओर से श्रीनगर में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के साथ खत्म होगी।
यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती
कांग्रेस की यात्रा में शनिवार को क्कष्ठक्क चीफ महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शामिल हुईं। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी नजर आईं। यात्रा के दौरान राहुल ने पुलवामा में 2019 में बम विस्फोट में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी।
दोपहर 12 बजे लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे राहुल
