गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल का बयान देशद्रोह की सीमा में आता है

जयपुर, भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिया गया बयान देशद्रोह की सीमा में आता है। राजस्थान चुनाव प्रचार के सिलसिले में जयपुर आए श्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में इतने भरे हुए हैं कि देश की हार पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

जब सारे देश की आंखों में आंसू थे और राहुल गांधी आनंद मना रहे थे। उनका प्रधानमंत्री पर दिया बयान देशद्रोह की सीमा में भी आता है। बुद्धि हीनता का इससे बड़ा उदाहरण कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश की जनता उन्हें इसका जवाब देगी। राहुल गांधी अपने ऐसे बयानों से कांग्रेस को समाप्त करके ही मानेंगे।
चौहान ने राहुल गंधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों भाई और बहन झूठ बोलने की मशीन हैं। प्रियंका मध्यप्रदेश में कह रहीं थीं कि राम 13 साल के लिए वनवास गए थे। भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कितने साल के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश में कहती हैं कि मध्यप्रदेश में 21 लोगों को ही रोजगार मिला है जबकि 50 हज़ार को नियुक्ति पत्र उन्होंने (स्वयं चौहान ने) अपने हाथ से बांटे हैं। राजस्थान में झूठ का पुलिंदा परोसने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *