गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गंगा जमना के अनेक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह में जीएसटी की टीम द्वारा गंगा जमना दाल मिल एवं उनके अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर जांच प्रारंभ की जिसमें उनकी फर्म से जुड़े हुए करोड़ों रुपए के कारोबारो की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गंगा जमना स्कूल के संचालक इदरीश खान के निवास स्थान से लगी हुई दाल मिल पर जांच की जा रही है। इस जांच टीम में 24 से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। सभी कारोबार के टैक्स से संबंधित जांच भी इस टीम द्वारा की जा रही है।
बताया गया कि टीम द्वारा तेंदूपत्ता क्रय विक्रय एवं दाल मिल से संबंधित सहित बीड़ी कारोबार की जांच भी वन विभाग एवं कृषि उपज मंडी समिति के अधिकारी कर्मचारियों के साथ की जा रही है। गंगा जमना प्रतिष्ठान द्वारा जबलपुर रोड पर मारुताल बाइपास के समीप स्थित धर्म कांटा की भी जांच की गई जिसमें नापतोल विभाग द्वारा अनेक गड़बड़ियां पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया है।
इसके अलावा गंगा जमना प्रतिष्ठान द्वारा संचालित कपड़े का कारोबार भी घंटाघर के समीप गांधी चौक पर संचालित किया जाता है। वहां पर भी जीएसटी टीम द्वारा छापामार कार्रवाई प्रारंभ की गई जिससे यहां पर भी रिकॉर्ड, स्टाक आदि की जीएसटी टीम द्वारा जांच की जा रही है। धरमपुरा नाके पर तहसीलदार ,राजस्व निरीक्षक, पटवारी द्वारा गंगा जमना हार्डवेयर दुकान के आसपास स्थित समूची भूमि की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *