गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजकोट में डबल ट्रैक कार्य के चलते रेल यातायात होगा प्रभावित

राजकोट : पश्चिम रेलवे में गुजरात के राजकोट मंडल में डबल ट्रैक कार्य के चलते 29 जून तक रेल यातायात होगा। मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार राजकोट मंडल में स्थित राजकोट-खंडेरी-पड़धरी सेक्शन में डबल ट्रैक कार्य के लिए ब्लॉक लिया जायेगा जिसके चलते नौ जून से लेकर 29 जून तक रेल यातायात प्रभावित होगा। प्रभावित होने वाली ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।
रद्द की गयी ट्रेनें: ट्रेन नं 19120 वेरावल-गांधीनगर केपिटल इंटरसिटी 25 से लेकर 28 जून तक, ट्रेन नं 19119 गांधीनगर केपिटल -वेरावल इंटरसिटी 26 से लेकर 29 जून तक, ट्रेन नं 19571 राजकोट-पोरबंदर एक्सप्रेस 25 से लेकर 29 जून तक,ट्रेन नं 19572 पोरबंदर-राजकोट एक्सप्रेस 25.06.2024 से लेकर 29.06.2024 तक रद्द रहेंगी।
आंशिक रूप से रद्द की गयी ट्रेनें: ट्रेन नं 09521 राजकोट-वेरावल लोकल को 24 से लेकर 28 जून तक भक्तिनगर से लेकर वेरावल तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन राजकोट-भक्तिनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नं 09522 वेरावल-राजकोट लोकल को 24 से लेकर 28 जून तक वेरावल से लेकर भक्तिनगर तक चलाया जायेगा। इस तरह यह ट्रेन भक्तिनगर-राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नं 09513 राजकोट-वेरावल लोकल को 25 से लेकर 28 जून तक भक्तिनगर से लेकर वेरावल तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन राजकोट-भक्तिनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नं 09514 वेरावल-राजकोट लोकल को 24 से लेकर 28 जून तक वेरावल से लेकर भक्तिनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन भक्तिनगर-राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसी तरह ट्रेन नं 19207 पोरबंदर-राजकोट एक्स्प्रेस को 24 से लेकर 28 जून तक पोरबंदर से लेकर भक्तिनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन भक्तिनगर-राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नं 19208 राजकोट-पोरबंदर एक्सप्रेस को 24 से लेकर 28 जून तक भक्तिनगर से लेकर पोरबंदर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन राजकोट-भक्तिनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नं 09480 ओखा-राजकोट लोकल को 24 से लेकर 28 जून तक ओखा से लेकर हापा तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन हापा-राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नं 09479 राजकोट-ओखा लोकल को 25 से लेकर 29 जून तक हापा से लेकर ओखा तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन राजकोट-हापा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 23 जून को बरौनी से चलने वाली ट्रेन नं 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल को बरौनी से लेकर सुरेन्द्रनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन सुरेन्द्रनगर-राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
28 जून को ट्रेन नं 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल को सुरेन्द्रनगर से लेकर बरौनी तक चलाया जायेगा। इस तरह यह ट्रेन राजकोट-सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। चौबीस जून को रीवा से चलने वाली ट्रेन नं 22938 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस को रीवा से लेकर सुरेन्द्रनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन सुरेन्द्रनगर-राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 27 जून को राजकोट से चलने वाली ट्रेन नं 20913 राजकोट-दिल्ली सराई रोहिल्ला एक्सप्रेस को सुरेन्द्रनगर से लेकर दिल्ली सराई रोहिल्ला तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन राजकोट-सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। पच्चीस जून को जडचर्ला से चलने वाली ट्रेन नं 09576 जडचर्ला-राजकोट स्पेशल को जडचर्ला से लेकर वांकानेर तक चलाया जायेगा। इस तरह यह ट्रेन वांकानेर-राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 24 और 25 जून को सिकंदराबाद से चलने वाली ट्रेन नं 22718 सिकंदराबाद- राजकोट एक्सप्रेस को सिकंदराबाद से लेकर वांकानेर तक चलाया जायेगा। इस तरह यह ट्रेन वांकानेर-राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
छब्बीस जून और 27 जून को राजकोट से चलने वाली ट्रेन नं 22717 राजकोट-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को वांकानेर से लेकर सिकंदराबाद तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन राजकोट-वांकानेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नं 19209 भावनगर-ओखा एक्सप्रेस को 10 से लेकर 27 जून तक भावनगर से लेकर सुरेन्द्रनगर तक चलाया जायेगा। इस तरह यह ट्रेन सुरेन्द्रनगर-ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नं 19210 ओखा-भावनगर एक्सप्रेस को 11 से लेकर 28 जून तक सुरेन्द्रनगर से लेकर भावनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन ओखा-सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 24 जून को बांद्रा से चलने वाली ट्रेन नं 22923 बांद्रा-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस को बांद्रा से लेकर सुरेन्द्रनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन सुरेन्द्रनगर-जामनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। पच्चीस जून को ट्रेन नं 22924 जामनगर-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस को सुरेन्द्रनगर से लेकर बांद्रा तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन जामनगर-सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नं 22959 वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को नौ जून से लेकर 27 जून तक वडोदरा से लेकर सुरेन्द्रनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन सुरेन्द्रनगर-जामनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नं 22960 जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को 10 से लेकर 28 जून तक सुरेन्द्रनगर से लेकर वडोदरा तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन जामनगर-सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें: ट्रेन नं 19252 ओखा-वेरावल एक्सप्रेस को 26 और 27 जून को परिवर्तित मार्ग वाया कानालूस-वाँसजालिया-जेतलसर-वेरावल से चलाया जाएगा। ट्रेन नं 19251 वेरावल-ओखा एक्सप्रेस को 26 और 27 जून को परिवर्तित मार्ग वाया वाया जेतलसर-वाँसजालिया-कानालूस से चलाया जाएगा।
रिशेड्यूल की गयी ट्रेनें: ट्रेन नं 22969 ओखा-वाराणसी एक्सप्रेस को 13 जून को ओखा से 2 घंटा 40 मिनट देरी से यानि 16.45 बजे चलने के लिए रिशेड्यूल किया गया है। ट्रेन नं 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस को 21 जून को ओखा से चार घंटा देरी से यानी 16.15 बजे चलने के लिए रिशेड्यूल किया गया है। ट्रेन नं 11463 वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस को 26 जून को वेरावल से 2 घंटा 30 मिनट देरी से यानि 12.35 बजे चलने के लिए रिशेड्यूल किया गया है। ट्रेन नं 19218 वेरावल-बांद्रा सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस को 26 जून को वेरावल से 1 घंटा 30 मिनट देरी से यानि 13.20 बजे चलने के लिए रिशेड्यूल किया गया है। ट्रेन नं 16334 तिरुवनंतपुरम-वेरावल एक्सप्रेस को 24 जून को तिरुवनंतपुरम से 6 घंटा देरी से यानि 21.45 बजे चलने के लिए रिशेड्यूल किया गया है। ट्रेन नं 19320 इन्दौर-वेरावल महामना एक्सप्रेस को 25 जून को इन्दौर से 5 घंटा देरी से यानि कि 26 जून को 03.20 बजे चलने के लिए रिशेड्यूल किया गया है। ट्रेन नं 11464 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस को 25 जून को जबलपुर से 4 घंटा देरी से यानि 18.00 बजे चलने के लिए रिशेड्यूल किया गया है।
मार्ग में रेगुलेट (लेट) होने वाली ट्रेनें: ट्रेन नं 22925 अहमदाबाद-ओखा वंदे भारत एक्स्प्रेस को मार्ग में नौ जून को एक घंटा 55 मिनट, 10 जून को एक घंटा 55 मिनट, 15 जून को 10 मिनट और 19 जून को 55 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। आठ जून को नाहरलगुन से चलने वाली ट्रेन नं 09526 नाहरलगुन-हापा स्पेशल को मार्ग में 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा। ग्यारह जून को जामनगर से चलने वाली ट्रेन नं 22924 जामनगर-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस को मार्ग में 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन नं 12268 हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंटो एक्स्प्रेस को मार्ग में 11, 12, 13और 15 जून को 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। उन्नीस जून को गुवाहाटी से चलने वाली ट्रेन नं 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्स्प्रेस को मार्ग में चार घंटा रेगुलेट किया जाएगा। उन्नीस जून को सिकंदराबाद से चलने वाली ट्रेन नं 20967 सिकंदराबाद-पोरबंदर एक्स्प्रेस को मार्ग में एक घंटा और 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। बीस जून को ओखा से चलने वाली ट्रेन नं 22969 ओखा-वाराणसी एक्स्प्रेस को मार्ग में 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। 23 जून को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने वाली ट्रेन नं 12478 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-जामनगर एक्स्प्रेस को मार्ग में तीन घंटा रेगुलेट किया जाएगा। चौबीस जून को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने वाली ट्रेन नं 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-हापा एक्स्प्रेस को मार्ग में तीन घंटा रेगुलेट किया जायेगा। उन्होंने रेल यात्रियों से निवेदन किया है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *