मुरादाबाद: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मण्डल के हरदोई स्टेशन अधीक्षक को सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के सराहनीय प्रयोग के लिए सम्मानित किया गया है। रेलवे प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक अजय नन्दन ने मण्डल के हरदोई स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत बबलेश कुमार को जून के हिंदी मासिक पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मण्डल राजभाषा अधिकारी पुनीत सिंह ने 28 जून को हरदोई रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कार्यालय अधीक्षक बबलेश कुमार को सरकारी कार्य में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को सराहनीय पाया था। इसी को दृष्टिगत बबलेश कुमार को आज पुनीत सिंह की उपस्थिति में मण्डल रेल प्रबंधक अजय नन्दन ने सम्मानित किया।
हिन्दी में कामकाज के लिए रेलवे का अधिकारी सम्मानित
