गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

जयपुर : उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के शंभू स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित चौबीस रेल गाड़ियां तीन दिन तक प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इस कारण एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियों को 14 से 16 मई तक रद्द कर दिया गया। इनमें गाडी संख्या 04571 भिवानी-धुरी रेलसेवा, गाडी संख्या 04572 धुरी-सिरसा रेलसेवा, गाडी संख्या 04574 लुधियाना-भिवानी रेलसेवा, गाडी संख्या 04575 हिसार-लुधियाना, गाडी संख्या 04576 लुधियाना-हिसार, गाडी संख्या 04743 हिसार-लुधियाना, गाडी संख्या 04744 लुधियाना-चूरू, गाडी संख्या 04746 लुधियाना-हिसार, गाडी संख्या 04745 चूरू-लुधियाना एवं गाडी संख्या 04573 सिरसा-लुधियाना रेलसेवा 14 से 16 मई तक प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
उन्होंने बताया कि इसी तरह गाडी संख्या 14653 हिसार-अमृतसर रेलसेवा 15 से 17 मई तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14654 अमृतसर-हिसार रेलसेवा एवं गाडी संख्या 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश, गाडी संख्या 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेल सेवा 14 से 16 मई तक प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 14526 श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा 14 से 16 मई तक बठिण्डा तक संचालित की जाएगी और यह रेलसेवा बठिण्डा-अंबाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14525 अंबाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा 14 से 16 मई तक अंबाला के स्थान पर बठिण्डा से संचालित होगी और यह रेलसेवा अंबाला -बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मू तवी रेलसेवा 14 से 16 मई तक दिल्ली तक संचालित की जाएगी और यह रेलसेवा दिल्ली-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
इसी तरह गाडी संख्या 14662 जम्मू तवी-बाड़मेर रेलसेवा 14 से 16 मई तक जम्मू तवी के स्थान पर दिल्ली से संचालित की जाएगी और यह रेलसेवा जम्मूतवी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा 14 से 16 मई तक बठिंडा तक संचालित होगी और यह रेलसेवा बठिंडा -अंबाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। अंबाला से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 14736 अंबाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा 15 से 17 मई तक बठिंडा से संचालित होगी और यह रेलसेवा अंबाला-बठिण्डा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाडमेर 14 से 16 मई तक ऋषिकेश के स्थान पर बठिंडा से संचालित की जाएगी और यह रेलसेवा ऋषिकेश-बंठिडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। बाडमेर से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 14888 बाडमेर-ऋषिकेश रेलसेवा 14 से 16 मई तक बठिंडा तक संचालित होगी और यह रेलसेवा बंठिडा-ऋषिकेश के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा अजमेर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मू तवी रेल सेवा 14 से 16 मई तक परिवर्तित मार्ग वाया जाखल-धूरी-लुधियाना होकर संचालित की जाएगी। इसी तरह जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12414 जम्मू तवी-अजमेर रेल सेवा 14 से 16 मई तक परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना-धूरी-जाखल होकर संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *