नर्मदापुरम : मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर आज टिकट चेकिंग के दौरान रेलवे द्वारा अवैध रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों से 51 हजार रुपए से अधिक राशि का जुर्माना वसूला गया। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के सूत्रों ने बताया कि भोपाल मंडल के नर्मदापुरम स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 12 रेल गाड़ियों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच में बिना टिकट यात्रा और अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 98 यात्रियों से 51 हजार रुपए से अधिक राशि का जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की समझाइश भी दी गई।
