गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेलवे ने यात्रियों से वसूला जुर्माना

भोपाल : मध्यप्रदेश के इटारसी स्टेशन पर रेलवे चेकिंग स्टाफ ने अनुचित तरीके से यात्रा करने के 381 मामले पकड़ कर दो लाख 33 हजार से अधिक राशि का जुर्माना वसूल किया है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि आज इटारसी स्टेशन पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक 28 गाड़ियों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करने के कुल 381 मामलों से रेलवे को दो लाख 33 हजार रुपए से अधिक राशि राजस्व प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 203 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये एक लाख 41 हजार रुपए बतौर जुर्माना वसूला किया गया। इसी तरह अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 174 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 91 हजार रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया गया, जबकि बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे 04 यात्रियों से रुपये 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *