अमरावती : दक्षिण तटीय आन्ध्र प्रदेश के एक या दो स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर तटीय आन्ध्र प्रदेश और यनम में अगले 24 घंटे के दौरान वर्षा होने के अनुमान हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिण-उत्तर तटीय आन्ध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम क्षेत्र में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
आईएमडी ने बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान एक या दो स्थानों पर वर्षा हुई, जबकि रायलसीमा और यनम का मौसम शुष्क रहा। इसी अवधि के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा पर पूर्वोत्तर मानसून कमजोर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को रायलसीमा के आरोग्यवरम में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
आन्ध्र प्रदेश में अगले 48 घंटों में वर्षा के आसार
