हैदराबाद : तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार से अगले छह दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।
