हैदराबाद : तेलंगाना के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे में गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि तेलंगाना के कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, महबुबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव और यदाद्री भुवनगिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज गरज के साथ वर्षा होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले बुधवार तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। तेलंगाना में दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।
तेलंगाना में वर्षा होने के आसार
