गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में वर्षा के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना को कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे में गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य के कोमाराम, भीम, आसिफाबाद, मंचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, खम्मम, महबुबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव, सिद्दीपेट और यदाद्री भुवनगिरी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *