अमरावती : दक्षिण तटीय आन्ध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले 48 घंटों में एक या दो स्थानो पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक तेलंगाना, उत्तर-दक्षिण तटीय आन्ध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। तटीय आन्ध प्रदेश के एक या दो स्थानों पर और रायलसीमा के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में बारिश हुई । तेलंगाना और केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के यनम का मौसम शुष्क रहा। तटीय आन्ध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम और तेलंगाना के मेडक में रविवार देर रात का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस और 18.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
