हैदराबाद : तेलंगाना में 23 से 25 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले चार दिनों के दौरान राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के आसार है। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम बना रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेडक में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
